STORYMIRROR

Abhishek Singh

Abstract

4  

Abhishek Singh

Abstract

मेरी दादी माँ

मेरी दादी माँ

1 min
744

माँ से ज़्यादा प्यार देने वाली माँ,

मेरी प्यारी दादी माँ!!

माँ के डंडो से बचाने वाली माँ,

मेरी प्यारी दादी माँ!!

अपने हिस्से की रोटी मुझे देने वाली माँ,

मेरी प्यारी दादी माँ!!

मेरी हर ज़िद पूरी करने वाली माँ,

मेरी प्यारी दादी माँ!!

तुम्हारे होने ही से तो,

आँगन में रौनक़ थी।

जब भी मैं गाँव से शहर जाता,

तो मेरे जेब में 10₹ का नोट 

रखने वाली माँ,

मेरी प्यारी दादी माँ!!

अब जब भी गाँव जाता हूँ,

तुम्हारी बहुत याद आती है।

मेरी प्यारी दादी माँ!!


.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract