मेरे पास आया करो
मेरे पास आया करो
क्यों मैं ही तुम्हें हर बार बुलाऊँ,
पास बैठने के लिये,
तुम खुद भी आ जाया करो...!!!!
हमेशा मैं ही सुनाती हूँ,अपने किस्से,
तुम भी कभी चुपके से ,
कुछ कानों में कह जाया करो...!!!!!
जो भी पहनती हूँ,
तुम अच्छा ही कहते हो,
कैसे सिंगार करुँ तुम्हारे लिये,
कभी तुम भी बताया करो...!!!!!!
जानती हूँ बहुत प्यार है तुम्हें मुझसे,
और रह नहीँ सकते हो मेरे बिना फिर भी,
कभी कभी मुझे फिर से ये जताया करो...!!!!!!!

