STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

मेरे लाल

मेरे लाल

1 min
316

तू ही मेरा दिल 

तू ही मेरी जाँ

देखूँ जब ...

तेरे लबों पे मुस्कान

भूल जाऊँ सब थकान।


मेरी गरीबी, मेरे दर्द

मेरी जिंदगी, मेरे कर्म

न झूका सकेगा मुझे दर्द

तेरे लिए करूँगी संघर्ष

दूँगी तुझे सुख का स्पर्श।


गरीबी न आड़े आएगी

भूख भी डरा न पाएगी

गर्मी न मुझे जलाएगी

सर्दी भी न ठिठुराएगी

तुझे बड़ा कर जाऊँगी।


आज तू मेरी पीठ बँधा 

मेरे सुख दुख से जुृड़ा

तू हर पल मेरे साथ रहे 

सब से बचा साथ लिया

बस यूँ ही तुझे बड़ा किया।


मुस्कान से मुस्कान का वास्ता 

तुझसे है साँसों का नाता 

तू मुस्कुरा सबको लुभाता 

तू मुस्कुरा सबको बुलाता

तू मुस्कुरा, बस मुस्कुरा 

मेरे लाल....


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational