STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational

3  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational

मेरे घर भी दीवाली है

मेरे घर भी दीवाली है

1 min
175

कच्ची मिट्टी के पके दीये बनाकर

ज़रा -सी उम्मीद हमने भी पाली है,

मुझसे भी खरीदो मेरे दीये 

मेरे घर भी आई दीवाली है ! 

इलेक्ट्रिक लाइटों के चकाचौंध में,

मिट्टी के दीये को तुम भूल न जाना 

फिक्स्ड रेट न सही 

मोल -भाव ही सही !

मेरे दीयों  को  भी घर ले जाना ।

ना अनदेखा करना मुझे,

 मेरे बच्चों ने भी 

नये कपड़े की जिद कर डाली है!

मुझसे भी खरीदो मेरे दीये मेरे घर भी आज दीवाली है।

कच्ची मिट्टी के पके दीये बनाकर 

ज़रा सी उम्मीद हमने भी पाली है !

मुझसे भी खरीदो मेरे दीये,

मेरे घर भी आयी दीवाली है।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action