STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Inspirational

4  

संदीप सिंधवाल

Inspirational

मेरा जवान

मेरा जवान

1 min
258

मैं 

जब खुद को 

अंदर से 

उकेरता हूं 

तो कई व्यक्तित्व 

अंदर पाता हूं।


हाँ

एक जवान 

एक वीर 

एक देशप्रेमी भी। 


जिसके नसों में 

खौलता खून 

दौड़ता है 

जब बात 

देश पर आती है। 


तो इस जवान को 

मैने पाले रखा 

जो अजर है 

अमर है।


यही जवान 

मैं हर भारतीय के 

अंदर देखता हूं 

क्योंकि 

खून एक है 

देश एक है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational