STORYMIRROR

ritesh deo

Romance

4  

ritesh deo

Romance

मेरा जीवन साथी

मेरा जीवन साथी

1 min
301

अपरिचित बन वे,

मेरे जीवन में आते हैं,

पर,

सबसे परिचित तो,

वे ही बन जाते हैं।

मेरे मन की हलचल,

यूं ही पहचानते हैं।

मेरे मुरझे हुए चेहरे को,

यूं ही भांप लेते हैं।

पता नहीं, मेरा मन,

कब गया उनके पास में?

अब सबसे परिचित तो,

बस मेरा जीवनसाथी है...

मेरा जीवनसाथी है...।

मेरे खुशियों से,

उनकी खुशियां महकती है।

मेरी गमी से,

उनके दिल की धड़कनें थम जाती है।

अब मेरी धड़कनें,

उनके दिल में ही धड़कती है।

अब सबसे परिचित तो,

बस मेरा जीवनसाथी है...

मेरा जीवनसाथी है...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance