मेरा हाथ थाम लो
मेरा हाथ थाम लो
विनती करूँ मैं तेरी
अपनी चरण लगा लो
अपनी शरण में ले लो
मेरा हाथ थाम लो।
मँझदार में खड़ी हूँ
तुमको पुकार रही हूँ
कश्ती जरा बढ़ा दो
मेरा हाथ थाम लो।
युद्ध चल रहे हैं
रोग बढ़ रहे हैं
हम सबको तुम बचा लो
मेरा हाथ थाम लो।
रिश्ते बिगड़ रहे हैं
अपने बिखर रहे हैं
रिश्तों को संवार दो
मेरा हाथ थाम लो।
कशमकश में खड़ी हूँ
असमंजस में पड़ी हूँ
दुविधा जरा मिटा दो
मेरा हाथ थाम लो।
सही राह तुम दिखा दो
भक्ति भाव को जगा दो
भव सागर पार लगा दो
मेरा हाथ थाम लो।
