STORYMIRROR

Om Prakash Fulara

Inspirational

3  

Om Prakash Fulara

Inspirational

मेरा भारत

मेरा भारत

1 min
245

मेरा हिंदुस्तान जग में सबसे महान

है ये प्यारा हिंदुस्तान

इसका करो तुम नित गुणगान

इससे है सबका सम्मान।


शस्य श्यामल धरा सुहानी,

नदियन बहता अमृत पानी,

एक सूत्र में बँधे हैं प्राणी,

मधुमय है जन जन की वाणी,

देता है जो गीता ज्ञान,

है ये प्यारा हिंदुस्तान

इसका करो...

इससे है...


राम कृष्ण की जन्मभूमि है,

वीरों की यह कर्मभूमि है,

वेद पुराण यज्ञ अरु जप से,

सिंचित ऋषि मुनियों के तप से,

बुद्ध ने पाया है जहाँ ज्ञान,

है ये प्यारा हिंदुस्तान।

इसका करो...

इससे है...


जहाँ विवेकानंद से स्वामी,

ने कमान युवा की थामी,

सारे जग में धूम मचाई,

सबको राह नई दिखलाई,

सत्कर्मों की है जहाँ खान,

वो है मेरा हिंदुस्तान।

इसका करो...

इससे है...।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational