STORYMIRROR

S N Sharma

Abstract Inspirational

3  

S N Sharma

Abstract Inspirational

मैंने छोड़ दी।

मैंने छोड़ दी।

1 min
164

उम्मीदें बहुत थीं मेरी तो सदमे भी बहुत थे।

अपने सुकून के लिए उम्मीद करना छोड़ दी।

उम्र के इस मोड़ पर आनंद से रहने के लिए।

रोज के आय खर्च की चिंता करना छोड़ दी।

हाथ में अपने कुछ नहीं यह अनुभव हुआ।

इसलिए भविष्य की चिंता करनी छोड़ दी।

बच्चे बड़े जब हो गए निर्णय स्वयं लेने लगे

अब मौन हूं मैं , बेवजह सलाह देना छोड़ दी।

साथ देना हाथ पैरों ने जो मुझसे कम किया।

बेवजह बेकाम की सब यात्राएं मैंने छोड़ दी।

उम्र के इस मोड़ पर तय है दुनिया से बिछड़ना।

धीरे धीरे मोह के बंधनों की डोर मैंने खोल दी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract