STORYMIRROR

Harinarayan Tanha

Abstract

4  

Harinarayan Tanha

Abstract

मैं ने तो निमित्त रचा है

मैं ने तो निमित्त रचा है

1 min
282

कविताओं के स्वर्णिम युग का 

सृजन के सुकोमल सुख का 

काल के विकराल मुख का 

संसार रुपी अनेकों युग का 

मैं ने तो निमित्त रचा है 


ये सारे के सारे प्रबंध वहीं हैं 

उपबंध वही हैं, संबंध वही हैं 

वही रस हैं, अलंकार वही हैं 

उपमाएं वही हैं, छंद वही हैं 

मैं ने तो निमित्त रचा है 


मेरा ये एक स्वर है जो 

पत्थर में जो, पर्वत में जो 

मानव में जो, नदीयों में जो 

पशुओं में और कंकड़ में जो 

मैं ने तो निमित्त रचा है 


अंकुरण की कल्पना हो 

वेदना हो या चेतना हो 

बुद्धि हो या अहंकार हो 

प्रकाश हो या अंधकार हो 

मैं ने तो निमित्त रचा है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract