माता-पिता का आशीर्वाद
माता-पिता का आशीर्वाद
करते-करते पूरा जीवन में अपना सपना।
भूल ना जाना कभी भी,
माता-पिता के चरणों में थोड़ा-सा झुकना।
सदैव याद रखना जीवन में उनका आशीर्वाद लेना।
बहुत ताकतवर होता है माता-पिता का आशीर्वाद।
कभी खाली नहीं जाता माता-पिता का आशीर्वाद।
सदैव फलता है माता-पिता का आशीर्वाद।
दुआएंँ देता है हजारों माता-पिता का एक आशीर्वाद।
माता-पिता का आशीर्वाद ही है बस दुनिया में,
जो सदैव बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करता है।
माता पिता के आशीर्वाद से ही,
बच्चों का सुखी सदा संसार होता है।
सर पर जिसके भी,
माता-पिता का आशीर्वाद से भरा हाथ होता है।
असल में सदा उसके साक्षात् ईश्वर का साथ होता है।
साक्षात् ईश्वर का साथ होता है।
