STORYMIRROR

कुमार संदीप

Romance

3  

कुमार संदीप

Romance

माँगता हूँ दुआ यही

माँगता हूँ दुआ यही

1 min
256

ख़ुद को किया समर्पित तुझ को

मन से साथी माना तुझ को

तुम को खोना ख़ुद को खोना

है दुआ रब से यही साथ हमारा

बना रहे सर्वदा

माँगता हूँ दुआ यही....


उलझनों में उलझा हूँ

जिंदगी की कश्मकश में

हूँ फँसा

पर तू रहे खुश सर्वदा है मेरी

मन की अभिलाषा

है दुआ रब से यही साथ

हमारा बना रहे सर्वदा

माँगता हूँ दुआ यही....


मेरी दुआएँ रंग लाएंगी

तुम को मिलेंगी ख़ुशियाँ

ही ख़ुशियाँ

ग़म का नामो निशान न

हो तेरे जीवन में

है दुआ रब से यही साथ

हमारा बना रहे सर्वदा

माँगता हूँ दुआ यही....


प्रिय तुझ को पाया सबकुछ पाया

नहीं ख़्वाहिश है अब कुछ की

तू मेरी राधिका बनना मैं तेरा

श्याम बनूंगा

है दुआ रब से यही साथ हमारा

बना रहे सर्वदा

माँगता हूँ दुआ यही....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance