STORYMIRROR

डॉ मंजु गुप्ता

Inspirational

2  

डॉ मंजु गुप्ता

Inspirational

माँ की महिमा

माँ की महिमा

1 min
102

माँ की महिमा माहिया में माँ आए याद सदा देना आदर है प्यार भरी मात अदा।1


माँ बच्चों की ममता ले थाम अँगुलियाँ देती प्रभु -सी समता।2


रोती अपने उर में बाहर से हँसतीमाँ सुंदर जग - घर में ।3

माँ का आँचल प्यारा दुख की बदली में देती सुख की धारा ।4


माँ बन उपकार नदी है माँ की महिमा गाती हर एक सदी ।5


भूखी ही खुद रहती   माँ दुर्गा बनके पालन सबका करती।6 

 जाने अपना बच्चा   माँ गुण - दोषों को  है रिश्ता उसका सच्चा।7


 छोड़ गयी हमको माँ ली अंतिम साँसें यादों में हरदम माँ ।8



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational