माँ की दिव्य ऊर्जा
माँ की दिव्य ऊर्जा
रंग-रॉयल ब्लू, दिव्य ऊर्जा का प्रतिनिधित्व कर्ता है
माँ की दिव्य ऊर्जा
आओ मिलकर माँ की पूजा करे
नवरात्रि का आगाज हुआ
मधुर कलरव माँ के गीतो का चारो तरफ माँ का जय कार हुआ
छाई खुशिया भक्तो में
आई माँ नवरात्रों में
भक्तो का जमघट बड़ा हुआ
दिल हर्षित मन गर्वित
दिल में बसी माँ भक्ति तुम्हारी
दिल में बसी शक्ति तुम्हारी
नयी ऊर्जा का संचार हुआ
आ जाओ माँ तुम शेर की सवारी कर
हर कष्ट दूर हो भक्तों के संकट का निवारण हुआ
माँ की सदा भक्तों पर कृपा बनी रहे
घोर अंधकार में माँ उजाला बन सही मार्ग दिखाती रहे
माँ मुसीबत में भी हिम्मत दे
माँ की शक्ति और दिव्य ऊर्जा का हमे संकट में अह्सास हुआ
माँ का आशीर्वाद और प्यार मिले
हर दिन जाना चाहूँ माँ के दरबार में
माँ दुर्गा के दर्शन का अवसर बार बार मिले
दिल माँ की भक्ति में डूबा
घर-घर माँ दुर्गा का सत्कार हुआ
भक्तों की ध्वनि एसी गूँज जी
जैसे बड़ा त्यौहार हुआ
भक्तों की प्रतिपालक माता
दुष्टों के लिए काल है
तन मन अनुपम शोभा देखो
लाल चुनरिया डाले
माँ का चेहरा तेज चमकदार हुआ
अहो भाग्य माँ मेरे आज धरा पर आई हो
दीन दुखी मन ममता भरकर करुणा धार बहाई हो
माँ अपने बच्चों का सब दुःख हर ले
एसी माँ की दिव्य ऊर्जा और शक्ति का आभास हुआ
कैसे करूँ मे बखान माता के दिव्य ऊर्जा और शक्ति का
कृपा बनी रहे भक्तों पर माँ की
इस बार नवरात्रों में एसा चमत्कार हुआ।
