माँ ब्रह्माचारिणी
माँ ब्रह्माचारिणी
रूप दूसरा माँ का सुंदर
हमारी देवी ब्रह्मचारिणी,
उनकी पूजा में मन लगाइए
ध्यान में उनको आज लाइए।
दक्ष ने था यज्ञ किया
शिव का अपमान किया,
माता हुई थीं सती
उन्हें कभी ना भुलाइए।
नारद जी ने कहा देवी गौरा से
शिव ही हैं आपके पूज्य पति,
करके तप और तपस्या
माता, आप उन्हीं को मनाइए।
पार्वती ने कठिन उपवास किया
वन में जाक़र भी वास किया,
ब्रह्मचारिणी माता के चरणों में
जाकर पूजा और निवास किया।
एक हाथ में माला सोहे
दूजे में कमंडल सोहे,
पीले वस्त्र पीले फूल
माता को चढ़ाइए।
शक्ति को बढ़ाने वाली
विपदा मिटाने वाली,
करके प्रणाम सब
आशीष आप लीजिए।
