(लोक गीत) सॉंझी मैया-६
(लोक गीत) सॉंझी मैया-६
फटक निकालूँ पंखा
अटन बटन मेरी फूलसलाई
और फ़र्रासी पंखा।
जब आवे दिल्ली का राजा
कभी न निकालूँ पंखा।
जब आवे चन्दा सूरज
और टेसू सॉंझा सा भाई,
फटक निकालूँ पंखा।
अटन बटन मेरी फूलसलाई
और फ़र्राटा पंखा।
जब आवे कोई महाराजा
कभी न निकालूँ पंखा।
जब आवे चन्दा सूरज
और सॉंझा टेसू सा भाई,
फटक निकालूँ पंखा।
अटन बटन मेरी फूल सलाई
और फ़र्राटा पंखा।