लोगों का महत्व
लोगों का महत्व
2019 के कुछ ही गिने चुने
घंटे अभी रह गए हैं
इस साल में कुछ खुशी
के पल होंगे या
फिर भी दुखी के
पर यादें जरूर होगी।
मेरे अगर खुद के बारे में
कहूँ इसी साल पर
खुशी के इतने पल हैं कि
कभी आँख भर आती है।
शब्द शायद मेरे पास
कम पड़ जाए
मैने मेरे अपनों के साथ और
जिन्हें मैं अपना मानती हूँ
कहती हूँ उन सबके साथ
हर पल को जीने की कोशिश की है
जरूर नहीं की आप के साथ
वो हर पल हो पर
उनके होने का
एहसास हमेशा रहता है
दुख के पल
आए और चले गए
पर ये तो जीवन की रीत है
एक दिन अगर हम खुश हैं तो
अगले दिन हम दुखी होगी
पर फिर भी हमे आगे चलते रहना है
पर यही भी सच है
कि जब अपने लोग
अपने हक के लोग
जब अपने साथ हो तो
फिर किस बात की चिंता
साल आएँगे और साल जाएँगे
पर जिंदगी चलती रहगी
अपने लोगों के साथ।
