STORYMIRROR

Sangeeta Aggarwal

Inspirational

4  

Sangeeta Aggarwal

Inspirational

#लम्हे जिंदगी के पापा का बेटा

#लम्हे जिंदगी के पापा का बेटा

1 min
309

पापा का अपने अब मैं कंधा बन गई हूं

एक बेटी से अब मैं बेटा हो गई हूं।

ससुराल पक्ष की जिम्मेदारी से अब फारिग हो गई हूं 

अब मैं पापा का अपने बेटा बन गई हूं।


दुनिया के तानों से बहुत ऊपर मैं उठ गई हूं

क्योंकि अपने पापा का मैं बेटा हो गई हूं।

कल उनकी उंगली पकड़ चली अब उनका सहारा हो गई हूं

पापा के लिए अब मैं बेटा बन गई हूं।


कल मेरी ज़िद पूरी की उन्होंने अब उनके शौक पूरे कर रही हूं

सच में आज मैं एक बेटा बन गई हूं।

नित मुझे आशीर्वाद मिल रहा अपने जन्मदाता का 

क्योंकि उनके लिए अब एक बेटा मैं हो गई हूं।


हर जन्म वो चाहते बेटी मेरे जैसी मिले उन्हें 

क्योंकि बेटी होकर भी मैं बेटा बन गई हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational