STORYMIRROR

Rekha Joshi

Inspirational

3  

Rekha Joshi

Inspirational

लिपटी दुआएँ प्यारी बहना की "रक्षा बंधन"

लिपटी दुआएँ प्यारी बहना की "रक्षा बंधन"

1 min
48

बँधी है भावनायें

रेशम की डोर से

जिससे जुडा

रिश्ता भाई बहन के

स्नेह का

प्रेम और जज़्बात का

मान और सम्मान का

बहन की उम्मीदों का

भाई के फ़र्ज़ का

भावनाओं के

अनमोल रिश्ते से जुड़े

एक एक धागे में

लिपटी दुआएँ

प्यारी बहना की

अपने भैया के लिये

बांधा है धागो में

वचन बहना ने अपने

विशवास और सम्मान का

लिया रक्षा का वादा

प्यारे भैया से

उम्र भर के लिये!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational