STORYMIRROR

Rekha Joshi

Others

3  

Rekha Joshi

Others

भारत के वीर जवान

भारत के वीर जवान

1 min
106

तैनात हैं सीमा पर 

कर रहे वो देश की रक्षा

भारत के वीर जवान 

निभा रहे वो धर्म अपना 

निछावर हो कर देश अपने पर


बरस पड़ना बन कहर दुश्मन पर 

गोली सीने पर ही खाना मगर

मत दिखलाना पीठ कभी तुम

शहीद जो होते हैं वतन पर 

रहते हैं वोह सदा अमर 


रखना तुम तिरंगे का मान 

तेरे हाथों में है भैया 

माँ भारती का सम्मान 

देश की माटी सर आँखों पर 

माँ के लिए होना क़ुर्बान


माथे टीका, राखी कलाई पर

विजयी भव की देती बहना दुआएँ 

आरती तेरी उतारेंगी फिर 

लौट के जब आओगे अपने घर

लौट के जब आओगे अपने घर 


 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन