STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

लेखन का महत्व

लेखन का महत्व

1 min
323

विचारों का अथाह सागर है मन हमारा

इसी के इर्द-गिर्द घूमता है जीवन हमारा

मन की अभिव्यक्ति लेती है सजीव रूप

जब भावों को जाता काग़ज़ पर उतारा।


लेखन माध्यम मन की अभिव्यक्ति का

प्रबल पहचान है कलम की शक्ति का

रचनात्मक प्रतिभा के साथ मार्ग है ये 

स्थानीय और वैश्विक ज्ञान प्राप्ति का।


जीवन की सच्चाई से परिचय करवाता

जादू है ये समाज में दिलाए सर्वप्रियता

मन के सागर में गोते लगाकर शब्दों से

स्वयं को व्यक्त करने की इसमें क्षमता।


आत्मविश्वास है लेखन,जीवन सजाता

पाठकों तक ये विचार सहज पहुंँचाता

मूक की आवाज़ यह अंँधों की आंँख है

सुख दुःख में ये सदा ही साथ निभाता।


तनहाई में सच्चे मित्र समान है लेखन

ख़ामोशी में मन की आवाज़ है लेखन

जीवन की मुश्किल डगर लगे आसान

जब हमसफ़र हमारा बन जाए लेखन।


असंख्य शब्दों से साक्षात्कार है लेखन

कला ही नहीं जीवन आधार है लेखन

एक लेखक के व्यक्तित्व की पहचान

उसकी वाणी है उसका प्यार है लेखन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational