STORYMIRROR

Anju Gupta

Inspirational

3  

Anju Gupta

Inspirational

कविता का सृजन

कविता का सृजन

1 min
286

कौन है रचनाकार यहां,

है कौन रचे… यहां कविता

रचे है कवि… खुद कविता को

या कविता करती है

…खुद कवि का चयन।


कभी रमणी रूप से… हर्षित करें

कभी बौधिक क्षमता से… मुग्ध करें,

कभी मद्धम शांत सी बहे कविता

कभी तोड़ दे तटबंध… बन कर सरिता।


घटनाओं के वेग से,

जब व्यक्ति,

उत्तेजित – प्रेरित हो जाता है,

कविता चुन लेती है अपना कवि और…

खुद कवि कविता बन जाता है।

… कविता का सृजन हो जाता है ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational