STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

कवि और कविता

कवि और कविता

1 min
297

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है 

भावों को शब्द रूप दे कवि कविता बनाता है।


अंतर्मन में होता जो उसे भावों में दर्शाता है

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।


मन में उठते भावों को कवि रोक नहीं पाता है

उठा लेखनी हाथ में निज भावों को सजाता है

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।


भावों के शब्द श्रृंगार से कविता में निखार लाता है

कालजयी रचना कर कवि मान-सम्मान पाता है

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है। 


जहां न पहुंचे रवि कवि वहां भी पहुंच जाता है

शब्दों के जादू से कभी हंसाता कभी रुलाता है 

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।


कल्पनाओं की भर उड़ान क्षितिज पार जाता है 

देश और समाज को सही दिशा दिखाता है

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।


जीवन का हर पाठ कवि कविताओं से पढ़ाता है 

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।


निराशा में भी आशा की किरण दिखलाता है

सजग कर समाज को अपना कर्तव्य निभाता है

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।


साहित्य समाज का दर्पण है सबको बतलाता है

सत्य झलक समाज की कविता में दिखलाता है

कवि और कविता का आपस में गहरा नाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational