STORYMIRROR

Pradeep Sharma

Romance

4  

Pradeep Sharma

Romance

कुछ तो मलाल रहेगा

कुछ तो मलाल रहेगा

1 min
380


कुछ तो मलाल रहेगा तेरे जानें का

ये पता है के तुम लौट के आओगे नहीं


मेरे ये जख्म भी ताजे रहेंगे तब तक

जब तक मेरे मर्ज की दवा लाओगे नहीं


याद करता रहूंगा तुम्हे मरते दम तक

क्या मुझसे मिलने कभी फिर आओगे नहीं


तोड़कर कसमें और वादे बेशक चली जाना

लगा तो मुझे ऐसा छोड़कर कभी जाओगे नहीं


दुआ करूंगा मैं तेरे लिए अपने रब से

के दुख कोई तुम ऐसा अब पाओगे नहीं


तुम्हारी यादों में गर मैं ना भी रहा

पर मेरी यादों से तुम कभी जाओगे नहीं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance