कुछ काम करो
कुछ काम करो
चलो अब कोई नया गीत गुनगुनालूँ
नयी रचनायें नये अंदाज़ में लिखलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ
पुराने गीतों को मत कोसें
संगीतों को सम्मान करोउनकी
आलोचना से क्याउनको सदा स्वीकार करो
चलो अपने पूर्वजों से कुछ तो सिखलूँ
उनके प्रयासों को सदा कबूल करलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ
मेरा संगीत अच्छा हैपुराने राग बेढब थे
किया है मैंने सबकुछवे यहाँ कुछ भी नहीं थे
ऐसी बातें करने से मैं परहेज करलूँ
उनके अथक प्रयासों को नमन करलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ
अपनी कविताओं का नामबदल कर महान नहीं बनते
किसी कहानियों के पात्रबदलने से काम नहीं बनते
मौलिक लिखकर “दिनकर” तो बनलूँ
अच्छे गीत लिखकर“शैलेन्द्र तो बनलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ
देशभक्ति तुम क्या जानोउनको कभी याद नहीं किया
खुद देश भक्त कहते होअसली को नहीं सम्मान दिया
उन महान देशभक्तों को याद करलूँ
खुद अपनी प्रशंसा करना थोड़ा छोडलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ
पहले मंहगाई नहीं थी यहाँकविता का विषय और था
सबको नौकरियाँ मिलती थीलेखों में मसला कुछ और था
इन समस्या को थोड़ा स्वीकार करलूँ
खुद कुछ कर ना सके विचार करलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ
चलो अब कोई नया गीत गुनगुनालूँ
नयी रचनायें नये अंदाज़ में लिखलूँ
कोई तो धुन अनोखी निकले लवों पेन
ये संगीत का इतिहास तो लिखलूँ।
