करते हैं शिव आराधना
करते हैं शिव आराधना


आशुतोष को अर्घ्य चढ़ाएं,
गंगाजल भर कांवर लाएं।
शिव सुनेंगे हमारी प्रार्थना।
करते है शिव -आराधना।
शिव जी, भोले नाथ हमारे,
चन्द्रमौलि भक्तों के प्यारे।
अर्पण चरणों में अर्चना।
करते हैं शिव - आराधना।
भक्तों की है भीड़ लगी,
नीलकंठ में लगन जगी।
पूर्ण हो हमारी साधना।
करते है शिव - आराधना।
सेनानी तुझमें दृढ़ता हो,
शस्त्रों में मारक - क्षमता हो।
तोपों से करें सिंह-गर्जना।
करते हैं शिव - आराधना।
महेश सुनो विनती मोरी,
इच्छा मेरी कर दो पूरी।
समूल नष्ट हो कोरोना।
करते हैं शिव - आराधना।