कर्म का हिसाब
कर्म का हिसाब
किसी के दिन भी काले हैं
किसी की रात भी उजली।
यहां चेहरे पे चेहरे हैं
न जाने कौन सा असली।
कहीं हैं दूध की नदिया
कहीं जल को तरसते हैं।
कहीं सूखा पडा़ भारी
कहीं अम्बर बरसते हैं।
कहीं खेतों में हरियाली
कहीं खाली पडी़ थाली।
कहीं आंगन हैं सूने से
कहीं बच्चे हैं कूडे़ में।
किसी के घर में है उत्सव
किसी के घर में मातम है।
यहां जीवन के रंग अलग
कहीं खुशिया कहीं गम हैं।
मुकद्दर लिखने से पहले
सुना है ,जांच करता है।
हमारे प्रत्येक कर्म का
खुदा हिसाब रखता है।
