STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Abstract

3  

Surendra kumar singh

Abstract

कोशिश

कोशिश

1 min
119

तुम कुछ कह रहे थे

और कुछ कहना चाह रहे थे

मैं तुम्हारे कहते हुये

वो कह दिया जो तुम

कहना चाहते थे।

तुमने सुना नहीं मुझे

या अनभिज्ञ हो अपनी चाहत से

तुम्हारे कहने

और मेरे कहने के बीच

मौन सा पड़ा हुआ है

मेरा कहना

और तुम मुझे भी

और मेरे कहने को भी

अजनबी की तरह देख रहे हो।

चलो तय हुआ

तुम अपनी तरह

अपनी चाहत से भी अजनबी हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract