STORYMIRROR

कृष्ण धत्तरवाल

Abstract

4  

कृष्ण धत्तरवाल

Abstract

कोरोना को हराना है

कोरोना को हराना है

1 min
20

ये जोश ये जज्बा दुनिया को दिखाना है

हम सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है


ना हथियारों से मरेगा ये ना तलवारों से

ये दैत्य तो मरेगा समझदारी के वारों से

घर पर रहकर इसका नामोनिशान मिटाना है

सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है...।


कोने कोने में छुपा है ये दुश्मन घात लगाकर

दूर रहना सभी से ना मिलो हाथ मिलाकर

अपनी समझदारी से ही इस को दूर भगाना है

सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है..


देश के योद्धाओं ने भी अपनी कमर कस ली है

कोरोना को नष्ट करने की उन्होंने कसम ली है

नमन है इन योद्धाओं को इनका गौरव बढ़ाना है

सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है...


हिंदू हो मुस्लिम हो या हो सिख ईसाई

आपस में मिलकर लड़नी है हमें ये लड़ाई

मानवता के लिए हमने कोरोना को सबक सिखाना है

सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है..


कृष्ण भी घर बैठकर गीत बना रहा है

लाकडाउन का पालन.करके फर्ज निभा रहा है

सजग रहो स्वस्थ रहो बस यही समझाना है

सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract