STORYMIRROR

Shivanand Chaubey

Inspirational

4  

Shivanand Chaubey

Inspirational

कमल दल

कमल दल

1 min
530

बीती रात कमल दल फूले निंदिया अखियन झूला झूले

रात चांदनी चांद चकोरी एक दूजे को कैसे भूले,

प्रेम भाव हो निश्चल जैसे गंगा का पावन जल

जैसे कमल खिले कीचड़ में धरा गगन से आज मिले।


कमल पुष्प इतराता खुद पर कीचड़ में मुस्काता 

कैसी भी हो विकट परिस्थिति इंसान क्यों घबराता,

कैसे लड़े परिस्थितियों से कमल हमें सिखलाता

जो ना हारे स्वयं से कभी मंजिल को वह छूले ।


कीचड़ से आशय है कर्म कमल मार्ग का द्योतक

खिलना जिसकी मंजिल जैसी तालाबें श्वासो तक,

जीवन पथ पर चलना सीखो कमल पुष्प के गुण से

कहना शिवम यही है मेरा अपनी मंजिल पाले।।।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational