किताब
किताब
अक्षर ज्ञान हमें कराती
तर्क-चिंतन हमें सिखाती
दुनिया भर की सैर कराती
नैतिक मूल्यों का महत्त्व बताती
वेद-पुराण की कथा सुनाती
विज्ञान से अवगत करवाती
खेलों के नियम बतलाती
गांव की तस्वीर सजाती
शहर की चकाचौंध दिखाती
जमीं से आकाश घुमाती
पूर्वजों की बात बताती
विकास की यात्रा करवाती
हुनरबाज ये हमें बनाती
कौशलयुक्त दिशा दिखाती
आत्मविश्वास सदा जगाती
हौंसलों की उड़ान भर जाती
गुणवान ये हमें बनाती
हर जगह साथ निभाती
मां सरस्वती का प्रतीक है ये
विद्या का वरदान दिलाती....
हर विषय का बोध कराती
मूढ़ को विद्वान बनाती....
किताब है अनमोल धरोहर
हमारा सुंदर भविष्य सजाती।
