किम संग खेलूं होली !
किम संग खेलूं होली !
सुन ओ मोरे साजन
तुम तो भये परदेसी
किण संग खेलूं होली
आजा रे हमजोली !
रंगीला फागुन भी तो
अब जाने लगा है
ढोल ताशों की ताल पर
छम-कछम करती होली
आ गई रे हमजोली !
ओ मोरे पिया परदेसी
तू भी तो आजा रे
बाट निहारूं मैं तोरी
करजोर करूं बिनती
अर्ज सुन ले हमजोली !
