ख्वाब
ख्वाब
जिंदगी ख्वाबों से बन्धी होती है,
ख्वाब हमारे जीने की चाहत ,
ये चाहत हमारे जीने की उम्मीद,
और ये उम्मीद हमारी सांस।
ये ख्वाब जीने की ताकत होते हैं,
ये ख्वाब ही जीने का मकसद,
ये ख्वाब ही हमारे उड़ान होते हैं ,
और ये ख्वाब ही जीवन की सार्थकता।
ख्वाबों से ही तो जिंदगी
रंगीन बनती है,
ख्वाबों से ही तो जिंदगी
जीने का मजा है,
जो ख्वाब है तो हम हैं,
जो ख्वाब नहीं तो जिंदगी बेरंग है।
