STORYMIRROR

Viral Rawat

Abstract

3  

Viral Rawat

Abstract

खुदा नाराज है

खुदा नाराज है

1 min
277

त्राहिमाम कर रही किसकी ये आवाज है

अपने नेक बन्दों से क्यूँ खुदा नाराज़ है ?


जंतु-जीव, विहग आदि सब विचरते स्वछंद हैं,

और सारे बुद्धिजीव आलयों में बंद हैं,


बदले-बदले दिख रहे कुदरती मिजाज़ हैं,

अपने नेक बन्दों से क्यूँ खुदा नाराज है ?


वात में है संक्रमण कैसी आपदा है ये,

मानुष के विनाश की कौन सी विधा है ये,


ये महामारी नहीं काल का आगाज है,

अपने नेक बन्दों से क्यूँ खुदा नाराज है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract