खुद को भूलने लगा हूं
खुद को भूलने लगा हूं
कहते है वो कि तुम फिक्र नहीं करते मेरी
कैसे बताऊं कि अपनी फिक्र में लगा हूं अभी
कैसे याद रखूं उनको खुद को भूलने लगा हूं
टूटा हुआ हूं बहुत खुद को संभालने में लगा हूं
कहते है वो कि मै अब वक्त नही देता उनको
अरे वक्त ही तो नही है अब मेरे पास इतना
कैसे समझाऊं कि मै वक्त ढूंढने में लगा हूं
कहते है वो कि अब उनसे मुझे प्यार नही रहा
कैसे कहूं कि अब खुद से प्यार करने लगा हूं
कहते है वो पूरी दुनिया की फिक्र है मुझे उनकी नहीं
कैसे समझाऊं कि अब दुनिया को छोड़ने में लगा हूं।

