STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Abstract

4  

Surendra kumar singh

Abstract

खुद के पास

खुद के पास

1 min
311


जहाँ भी जाते हैं

अपने को साथ लेकर

अपनी बात करते हैं

अपने अनुभव को शब्द देने की

चाहत में

साहित्यकार बन जाते हैं

लिख डालते हैं

गीत गजल और उपन्यास।

अपने विचार को शब्द देने की

चाहत में

प्रबुद्ध विचारक बन जाते हैं

और अपने अनुभव को

शब्द देते हुये

ब्यक्त करते हैं अपने विचार

राजनीति के भी और अपनी सभ्यता के भी

और कितना दिलचस्प होता है ये

की अजनबी से,अपरिचित से

रह जाते हैं हम

शब्दो की दुनिया मे

विचारों की दुनिया मे

साहित्य की दुनिया में

और कभी कभी तो हमे लगता है

हमारे पास सिर्फ शब्द हैं

और हम अपने ही शब्दों में नही हैं

या हमारे विचार का

हमारे जीवन से सम्बंध

भंग हो चुका है

और हम कोशिश कर रहे हैं

अपने विचारों के अनुरूप जीने की

और महसूस कर रहे हैं

मुश्किलों में आनन्द।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract