खुद बड़े सब को आगे बढ़ाएं
खुद बड़े सब को आगे बढ़ाएं
खुद बढे सब को आगे बढ़ाएं बनाएं ,
इस दुनिया को सुंदर बनाएं।
कार्बन उत्सर्जन बढ़ रहा है,
इससे आपदा संकट आ रहा है।
आओ इस पर रोक लगाएं,
आओ मिलकर पेड़ लगाएं।| इस....
बहन बेटियों पर बढ़ते अपराध हैं ,
ये तो बड़े शर्म की बात हैं।
आओ बेटियों का मान बढ़ाएं,
बेटियों को खूब बढ़ाएं।
इस दुनिया को सुंदर बनाएं,
आतंकवाद का संकट बढ़ रहा है।
यह तो इंसानों में खौफ भर रहा है ,
आओ प्रेम की ज्योति जलाएं।
नफरत को दूर भगाएं,
इस दुनिया को सुंदर बनाएं।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई,
आपस में हैं भाई भाई।
आओ एकता का पाठ पढ़ाएं ,
कौमी एकता का परिचय लहराएं।
इस दुनिया को सुंदर बनाएं,
दुनिया में जो भी बुराई है हो रही है।
वह तो दुनिया को नर्क कर रही है ,
आओ बुराइयों को मिलकर दूर भगाएं।
इस दुनिया को स्वर्ग बनाएं ,
खुद बड़े सब को आगे बढ़ाएं
इस दुनिया को सुंदर बनाएं।
