Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Asha Pandey

Drama

3  

Asha Pandey

Drama

खट्टे हरे टिकोरे

खट्टे हरे टिकोरे

1 min
6.9K


कैसा होता गाँव

मम्मी जी तुम मुझे बताओ कैसा होता गाँव ?

कैसा पनघट कैसा पोखर,

कैसी तालतलैया ?

कैसा होता है चरवाहा,

कैसी होती गइया ?

कैसे बहे गाँव में नदियाँ,

पुरवाई क्या होती ?

पेड़ों की ऊँची डाली पर,

चिड़िया कैसे सोती ?

मम्मी जी कैसी होती है देखूँ पीपल छाँव ?

गेहूँ दाल चना चावल की,

खेती कैसे होती ?

ये किसान की धरती मइया,

सोना कैसे देती ?

चलकर मुझको एक बार तुम,

ऐसा गाँव दिखाओ |

चलो शहर से दूर चलो अब,

मुझको गाँव घुमाओ |

नदी किनारे जा देखूँगा कैसी होती नाव ?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama