STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

खेल शालिनी दीक्षित

खेल शालिनी दीक्षित

1 min
251

मोहब्बत क्या है ?

एक अहसास ?

या सिर्फ एक शब्द भर।

नही,

एक खेल है मोहब्बत।


अंधे होने का खेल,

जिसमे दो लोग 

अंधे हो जाते है;

फिर उन लोगो को

कोई और नही दिखता।


अचानक,

किसी एक की

आँख खुल जाए

दिखने लगे कोई और भी

तो अंधा पन खत्म हो जाता है 

 किसी और के दिखते ही,


दूसरे कि भी आँख खुल जाती है 

और मोहब्बत खत्म हो जाती है,

 बेवफाई बन जाती।


लेकिन

सभी चाहते है

जीवन में सिर्फ और सिर्फ मोहब्बत।

गर खुलने लगें आंखे

बंद कर लो जतन कर के

सिर्फ कुछ देर


फिर नही करेंगी कोशिश दुबारा

कैद रहेगी सिर्फ मोहब्बत

ताउम्र अंधे पन के साथ

मीठा प्यार अंधापन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance