कहानियों का मजा
कहानियों का मजा
दादी-नानी के कहानियों की यादें
आज भी आपके दिल को छूती है,
क्या दिन थे वो कहानियां सुनने की ज़िद करना,
परियों और राजकुमारो की कल्पना करना,
कहानियों की दुनिया पर अटूट था हमारा विश्वास,
हर कहानी की सीख ने
तैयार किया हमें वास्तव जीवन
के लिए, बड़े होकर हम भूल गए हैं
हम भी किसी न किसी कहानी
का हिस्सा है, हमारा जीवन ही एक कहानी है,
जिसे अच्छी तरह लिखना है हम सब की जिम्मेदारी ।
