कदम मिलाकर चलों
कदम मिलाकर चलों
कहीं भी आ और जा नहीं सकते
आजकल हम सभी अपने घरों में बंद हैं,
कौन समझाए कोरोना में घूमने वालों को
बस समझो उनकी बुद्धि थोड़ी मंद है,
सिर्फ एक या दो देशों की बात नहीं है
पूरी दुनिया पर आया यह कहर है,
पाजिटिव या निगेटिव की बातें छोड़ो
हवाओं में भी घुला इसका जहर है।
अगर अपनी पृथ्वी को बचाना है तो
मुँह पर हरदम मास्क लगाना सीखो,
वरना बाहर मत जाओ बस घर पे रहकर
परिवार के साथ वक्त बिताना सीखो,
डाक्टर, पुलिस और सफाई कर्मचारियों
का निरादर नहीं सिर्फ सम्मान करो,
वो अपना फर्ज निभा रहे हैं इसलिए
तुम भी अपने फर्ज का काम करो।
इस पृथ्वी पर जो रोग है फैला हुआ
चलो सब उसे मिलकर हटाते हैं,
हम सब एक हैं चलो अब यह बात
इस वायरस कोरोना को बताते हैं,
ना देखो हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
जरूरतमंद के लिए हाथ बढ़ाते चलो,
जब दुनिया भर की समस्या ही एक है
तो तुम भी एक साथ कदम मिलाते चलो।
