STORYMIRROR

बही-खाता

बही-खाता

1 min
28.9K


माँ की कोख

पिता की रोक

खिलौना खेल

जेतून का तेल

रेलम पेल

न ताल न मेल

गली की धुल 

अनजानी भूल

किताब स्कूल  

मास्टर की स्टूल   

 

परीक्षा बड़ी

लम्बी छड़ी

ऑरेंज आइसक्रीम

गली का हकीम  

चौराहा चौपड़

ताश और चौसर

पहला घूँट

पहला कश

पहली हंसी

लड़की फंसी  

 

दो पहिये

चार यार 

हॉस्टल का कमरा

कांदा आचार

जवाँ विचार

मोबाइल संचार

10 का टॉपअप

बाकि नेट रिचार्ज

 

नौकरी की लाइन

ट्रैफिक का फाइन

विदेशी वाइन

जूतों की शाइन

खुद की कमाई

कमरा तन्हाई

यार न भाई

न घर में लुगाई 

शादी सगाई

रकम और पाई  

 

वार त्यौहार

घर का व्यव्हार

सदा बहार

बड़े बीमार!

चाकी हारी

समस्या भरी

नगदी मारी

बड़ी उधारी

सब का साथ

आशीर्वाद

नए आयाम

चढ़े मुकाम

 

घर ग्रहस्ती

अपनी बस्ती

बीवी से मस्ती 

बेटी हस्ती

महीने की तीस

स्कूल की फीस 

घर का राशन

पत्नी का भाषण

गिरता शासन

बजते बासन

 

माथे की सलवट

बिस्तर पे करवट

दुखता घुटना

फटता टक्ना

न घी न प्याज

रकम का ब्याज 

फीकी चाय

बच्चों की राय 

 

खुली किताब

नेक ख़िताब 

आखिरी दुआ

अंतिम आदाब

चन्दन की लकड़ी

सफ़ेद चादर

शव शरीर

गाली या आदर

पान न कत्था

तुलसी का पत्ता

जाम न झूंठ

गंगा का घूँट

न नफा न घटा

बस ये बही खाता!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Manu Chandak

Similar hindi poem from Inspirational