STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

कैसे ख़ुश हो कोई यज़मान?

कैसे ख़ुश हो कोई यज़मान?

1 min
210

जब कहीं अतिथि बनने का कोई निमंत्रण हो,

तो खुद भी थोड़ा अच्छा व्यवहार रखा करो!

तब कोई कमी ना करेंगे मेज़बान स्वागत का,

होगा इंतज़ाम आपके लिए भरपूर दावत का !


इंसान तो मान और सम्मान का भूखा होता है,

वैसे स्वादिष्ट भोजन तो हरएक घर में बनता है!

अतिथि का जब होता है पूरा मान और सम्मान,

तभी तो पूर्णतः खुश हो पाता है कोई यजमान!


भोजन के साथ मधुर व्यवहार भी जरूरी है ,

इसी के अभाव में आज दिलों में इतनी दूरी है!

आपस में अगर प्रेमभाव से मिलकर रहा जाए,

और किसीका मन भाव से खाली ना रह जाए!


इंसान के मन की बात अगर इंसान समझ जाए,

तो मन के दुःख को आसानी से बिसरा जाए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational