STORYMIRROR

Ms. Nikita

Abstract

3  

Ms. Nikita

Abstract

काग़ज़ी जीवन

काग़ज़ी जीवन

1 min
12K

जीवन ज़रा काग़ज़ी है मेरा

इसने भी काफी

दागों को संजो कर रखा है

जीवन ज़रा काग़ज़ी है मेरा

इसकी ईकाई इश्क़ है

वो काग़ज़ी बताशे

वो काग़ज़ी नौका

वो काग़ज़ी फूल

वो काग़ज़ी उत्साह

वो काग़ज़ी जहाज़

वो काग़ज़ी बचपन

और वो काग़ज़ी मोहब्बत

अमानत है इसकी

इसलिए

जीवन ज़रा काग़ज़ी है मेरा॥

मेरी खुशी इसी में

मेरी उन्नति इसी में

मेरी आशा है ये

मेरी अभिलाषा है ये

ये काग़ज़ ही

जीवन की पताका

है मेरी

मेरी लेखनी का

सहायक है काग़ज़

मेरा प्रेम का

बलाबल है काग़ज़

इसी के संबोधन

के कारण

जीवन ज़रा काग़ज़ी है मेरा॥



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract