STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

3  

Neerja Sharma

Abstract

कागज़

कागज़

1 min
339

एक टुकड़ा कागज का उड़ा देता होश

चाहे टेक्नोसेवी हो जाएँ, नहीं कागज का तोड़।


नहीं कागज का तोड़, हर जगह चाहे सबूत 

कहीं आई कार्ड, कहीं आधार कार्ड का है वजूद।


आधार कार्ड का है वजूद, है पैपर की कहानी 

जरूरी काम में न हो तो, याद आती नानी।


याद आती नानी, न मोबाइल फोटो काम आता 

कागज पर जेरोक्स, हर मुसीबत से बचाता।


हर मुसीबत से बचाता, कागज बड़े काम की चीज़

हर लक्ष्य प्राप्ति की, है कोई कागज ताबीर।


है कोई कागज ताबीर, करो इसका ध्यान

अगर खो गया तो, नहीं पाना आसान।


नहीं पाना आसान, कोर्ट कचहरी चक्कर लगाओ

एक छोटे से कागज के लिए, पापड़ बेलते जाओ।


पापड़ बेलते जाओ, बाँध लो ये बात गाँठ

हर जरूरी कागज को, रखो सहेजकर जान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract