STORYMIRROR

Rakesh Bishnoi

Abstract Tragedy Inspirational

4  

Rakesh Bishnoi

Abstract Tragedy Inspirational

जवान तुझे सलाम

जवान तुझे सलाम

1 min
324

देश के मेरे वीर जवान

करते हम तुझे बारम्बार प्रणाम

तुम्हीं देश के रखवाले

तुम्हीं हमारे पालनहार

मेरे देश के वीर जवान 

तुम्हें करते है सब सलाम


सरहद पर तुम खड़े हो

नहीं किसी से डरे हो

तान सीना जंग में अड़े हो

जांबाज सिपाही तुम लड़े हो

सुख की जो हमें यह नींद मिली है

सारा श्रेय जाता है आपको बारंबार

मेरे देश की जान शान और मान

मेरे देश के जवान तुझे सलाम


पुष्प तुम्हें अर्पण करूं

जीवन भर आप हंसते मुस्कुराते रहो

रब से दिन रात यहीं दुआ करूं

दुनिया को रोशन करने वाले जवान

तेरे घर और जीवन में भी रोशन ए शम्मा जले

ईश्वर से यही प्रार्थना करूं और

कोटि कोटि तुम्हें नमन करूं नमन करूं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract