STORYMIRROR

Sakshi Jain

Abstract Inspirational Others

3  

Sakshi Jain

Abstract Inspirational Others

जरूरी है क्या....

जरूरी है क्या....

1 min
415

जिसे हम चाहते है उसे पाना जरूरी है क्या , 

जो हमने खो दिया उसे भुलाना जरूरी है क्या। 


किसी की याद में दिल को दुखाना जरूरी है क्या, 

किसी दूसरे को खुद से जरूरी समझ के, खुदी को गवाना जरूरी है क्या।


आप किसी से नाराज़ हो इस बात का शोर मचाना जरूरी है क्या, 

अपनी ख़ामोशी को भी भला बोलकर बताना जरूरी है क्या


सीधी साधी बातों को जलेबी की तरह घुमाना जरूरी है क्या, 

झूठ अगर भला करे तो सच बताना जरूरी है क्या। 


खुशबू अगर किरदार से है तो इत्र का लगाना जरूरी है क्या, 

ये दिल अगर पागल अच्छा है तो इसे समझदार बनाना जरूरी है क्या। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract