जोहैरी खिड़कियों का रहस्य
जोहैरी खिड़कियों का रहस्य
लगता है मन के अंदर कई मन छिपे हैं
रहस्य अलग अलग दबाए है हर कोना
मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार मानिए
ये अंतःकरण इन चार चीजों से है बना
हम जानते हैं, दूसरे भी जानते हैं जो
एक छोटा हिस्सा है वो मन का हमारे
एक हिस्सा ऐसा भी है जो हम जानते
दूसरे नहीं जानते कुछ भी उसके बारे
कुछ ऐसा भी है कोना जो दूसरे जानें
पर हम कुछ नहीं जानते ये भी है पास
और एक बड़ा सा चौखाना है ऐसा जी
जो कि है अंधेरा, बिलकुल रहता उदास
जो और हैरी लघुनाम के वैज्ञानिकों ने
खोजी थीं मन की खिड़कियाँ ये चार
रिश्तों के रहस्यों को समझने में करते
हम इस सिद्धांत का उपयोग बार बार
आज मनोविज्ञान का हमने आपको
पढ़ाया है एक सरल सा जरूरी पाठ
खुद खुलें अपने और दूसरों के लिए
लोगों को प्रोत्साहन देना अब से आप।
