STORYMIRROR

Vivek Agarwal

Inspirational Others Children

4  

Vivek Agarwal

Inspirational Others Children

जनमदिन आपका आया

जनमदिन आपका आया

1 min
426

मुबारक आज मौका है जनमदिन आपका आया।

दुआ अपनी रहे हम पर हमेशा आपका साया।


सभी बैठे हैं मिल जुल कर ख़ुशी से खिलखिलाते हैं।

सुना कर चुटकुले देखो सभी हँसते हँसाते हैं।

बुआ की लाड़ली गुड़िया ने मीठा गीत भी गाया।

मुबारक आज मौका है जनमदिन आपका आया।

दुआ अपनी रहे हम पर हमेशा आपका साया।


बड़े स्वादिष्ट से पकवान रसोई में महकते है।

मिठाई खा के सब बच्चे मजे करते चहकते हैं।

बड़ों का हाथ बरगद सा मिले राहत भरी छाया। 

मुबारक आज मौका है जनमदिन आपका आया।

दुआ अपनी रहे हम पर हमेशा आपका साया।


उतारें आरती हम सब चरण छूकर करे वंदन।

यही है कामना अपनी रहे दृढ़ स्नेह का बंधन।

बुजुर्गों की नसीहत से सदा सबने नफ़ा पाया। 

मुबारक आज मौका है जनमदिन आपका आया।

दुआ अपनी रहे हम पर हमेशा आपका साया।


मुबारक आज मौका है जनमदिन आपका आया।

दुआ अपनी रहे हम पर हमेशा आपका साया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational