Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

जिंदगी

जिंदगी

1 min
362


शीर्षक- जिंदगी 

मिट्टी से जन्मे मिट्टी मे मिल जाने का सफर जिंदगी है।

पंच तत्वो का दिव्य उपहार ,रब की बंदगी करने का जरिया

जिदगी है।

ना साथ लाये ना ले जायिएगा।


नवजात कोपले खिलने से वृद्धावस्था की धूप छाँव

खट्टे मीठे लम्हो, क्षण बदलते सुख-दुख के पढाव को

माया के पाश को जिंदगी कहते है ।

जिंदगी समझ कर समझना मुश्किल था।


खुशी,संवेदना ,प्यार,नफरत ,घुटन से लिपटा रूप मिला।

कतरा कतरा दफनाते अरमानो को संघर्ष करना ही जिंदगी है।

कुछ पल मिले ,दोस्तो के संग बिताये  

कोई रिश्ता निभाना चाहे या नहीं

वफा करना फितरत हमारी 

आखरी साँस तक सबका भला माँगना  आरजू है।


हँसना हँसाना दिलो मे दस्तक देकर वजूद कायम रखना।

तमन्ना है।

हर दिल को घर बनाना यादो का 

इसी का नाम जिंदगी है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational